रविवार, 29 नवंबर 2015

ये महज़ वाग्जाल है इसे सच तभी माना जा सकता है जब राजीव गांधी के कथित गलत फैसले की बात आदरणीय करन सिंह से कहलवाई जाए या शशि थरूर साहब से।



कहीं चिदंबरम के मुंह में सोनिया के बोल तो नहीं 

दरअसल इंडियन नेशनल कांग्रेस में इतने शकुनि पैदा हो गए हैं ,कि वो क्या कह रहें हैं अब इसकी कोई विश्वसनीयता ही नहीं रह गई है। ताज़ा प्रसंग सलमान रुश्दी की किताब का है। अब इस बारे में मनीष तिवारी से लेकर कपिल सिब्बल तक और मणिशंकर से लेकर सलमान खुर्शीद क्या कहते हैं उसे प्रामाणिक नहीं माना जा सकता।इन चार उचक्के चालीस चोरों की लौ अब बुझा ही चाहती है। ये महज़ वाग्जाल है इसे सच तभी माना जा सकता है जब राजीव गांधी के कथित गलत फैसले की बात आदरणीय करन सिंह से कहलवाई जाए या  शशि थरूर साहब से।

 कांग्रेस मायनो में इतनी हैसियत इन दो महानुभावोंको छोड़कर और  किसी की भी भी नहीं है जो अपने  स्वतन्त्र विचार रख सकें। इसलिए ये माना जा सकता है कि ऐसा भाजपा के मुँहफट साक्षी  महाराज जैसे लोगों को उकसाकर कुछ मुसलामानों के खिलाफ कहने के लिए ये षड्यंत्र सोनिया ने रचा हो जिसकी झलक वे दो दिनी संविधान दिवस आयोजन पर अपनी मोहिनी मुस्कान बिखेर कर दे चुकीं हैं। अत :  भाजपा और उसके प्रवक्ता सावधानी बरतें  ये वोट की राजनीति  में उसे फ़साने की मायनो  साजिश भी हो सकती है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें